हिमाचल के सोलन में थाने के पास ब्लास्ट, चूकनाचूर हुए इमारतों के शीशे

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित नालागढ़ पुलिस थाने के पास एक गली में जोरदार धमाका हुआ है. इस विस्फोट से आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे...

हिमाचल के सोलन में थाने के पास ब्लास्ट, चूकनाचूर हुए इमारतों के शीशे

हिमाचल के सोलन में थाने के पास ब्लास्ट, चूकनाचूर हुए इमारतों के शीशे

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित नालागढ़ पुलिस थाने के पास एक गली में जोरदार धमाका हुआ है. इस विस्फोट से आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास एक सड़क वाली गली में भीषण धमाका हुआ है. यह घटना बद्दी पुलिस जिला क्षेत्र के अंतर्गत आती है धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनाई दी. इस विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे पूरी तरह चूर-चूर हो गए हैं.

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मौके को सील कर दिया है, जिससे सबूतों के साथ छेड़छाड़ न किया जा सके. फिलहाल धमाका किस वजह से हुआ इसके पीछे की वजहें अब तक सामने नहीं आई हैं. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. एसपी बद्दी विनोद धीमान और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं.