बनीखेत के पधर में भूरू नाग मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से भक्तों का...
भूरू नाग मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
बनीखेत के पधर में भूरू नाग मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से भक्तों का तांता लग गया। मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने वाले लोगों की भीड़ सुबह ही लग गई। मंदिर के प्रांगण में स्थानीय लोगों और नागेश्वर यूथ क्लब द्वारा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रसाद वितरित किया गया। इसमें व्रत रखने वालों को फल और अन्य लोगों को हलवा, खीर प्रसाद के रूप में दिया गया। इस उपलक्ष्य पर मंदिर में रात को शिव नुवाला का भी आयोजन किया गया। लंगर कमेटी द्वारा जानकारी दी गई कि यहां लंगर आयोजन 17 फरवरी को किया जाएगा।