Happy new year…जश्र में डूबे डलहौजी-खजियार

डलहौजी में न्यू ईयर के जश्रा को लेकर उमड़ी भीड़, हर तरफ छाई रौनक ही रौनक पर्यटन नगरी डलहौजी में नववर्ष के जश्न के उमड़ी भीड़ के चलते शहर में रौनक छ...

Happy new year…जश्र में डूबे डलहौजी-खजियार

Happy new year…जश्र में डूबे डलहौजी-खजियार

डलहौजी में न्यू ईयर के जश्रा को लेकर उमड़ी भीड़, हर तरफ छाई रौनक ही रौनक

पर्यटन नगरी डलहौजी में नववर्ष के जश्न के उमड़ी भीड़ के चलते शहर में रौनक छा गई है। शहर के कोने-कोने में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है। शहर में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ के चलते ट्रैफिक व कानून और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही वाहन पार्किग के लिए पुलिस की ओर से जगह चिंहित किए गए हैं।

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमडऩे से पर्यटन नगरी डलहौजी में खासी रौनक देखने को मिल रही है। शहर में होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बुधवार को नववर्ष का इस्तकबाल करने के लिए जहां पर्यटकों के यहां पंहुचने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

नए साल के लिए सैलानियों के लिए बेहतर प्रबंध
डीएसपी डलहौजी मंयक शर्मा ने बताया कि नववर्ष का जश्न मनाने आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। शहर में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जोकि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने के साथ ही पर्यटकों को विभिन्न जगहों की जानकारी देकर गाइड की भूमिका भी निभा रहे हैं। इसके अलावा हुड़दंगियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।