सिया हत्या आरोपी की नेरचौक में दोबारा हुई स्वास्थ्य जांच

मंडी। थाना सरकाघाट के नैन गांव में सिया हत्याकांड के आरोपी युवक विकास पटियाल को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शुक्रवार सुबह दस बजे मेडिकल कॉलेज नेरचौक...

सिया हत्या आरोपी की नेरचौक में दोबारा हुई स्वास्थ्य जांच

सिया हत्या आरोपी की नेरचौक में दोबारा हुई स्वास्थ्य जांच

मंडी। थाना सरकाघाट के नैन गांव में सिया हत्याकांड के आरोपी युवक विकास पटियाल को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शुक्रवार सुबह दस बजे मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया। यहां पर दो घंटे तक आरोपी की जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। बता दें कि पहले भी आरोपी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए लाया था। एक दिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद दोबारा पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया था। एसडीएम सदर मंडी रूपेंद्र कौर ने बताया कि आरोपी को नियमित जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जांच के बाद दोबारा पुलिस की निगरानी में वापिस जेल भेज दिया गया।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें