नए साल पर तारादेवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया संकल्प, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी मन्नत मुख्यमंत्री सुक्खू ने धार्मिक पर्यटन...
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी हिमाचल सरकार
नए साल पर तारादेवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया संकल्प, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी मन्नत
मुख्यमंत्री सुक्खू ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन विरासत और आधुनिक विकास के बीच एक महत्त्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में आध्यात्मिक शांति की खोज में आते हैं, जिससे स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलता है। गौर हो कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा नए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया।