हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह अग्निकांड हुआ है। ग्राम पंचायत करयूनी कोठी के सेरी गांव में देवी सिंह पुत्र फत्तु राम का मकान आग लगने से पू...
मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान, परिवार को खुले आसमान के नीचे काटनी पड़ेगी सर्द रातें
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह अग्निकांड हुआ है। ग्राम पंचायत करयूनी कोठी के सेरी गांव में देवी सिंह पुत्र फत्तु राम का मकान आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन दल ने मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। हालांकि, आग की चपेट में आने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागीय टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।