करियां स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन ने करवाया पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम एएसपी दिनेश ने साइबर क्राइम, यातायात नियमों, नशा और जागरूकता पर पढ़ाया क...
हम जागरूक होंगे तो साइबर क्राइम से बचेंगे
करियां स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन ने करवाया पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम
एएसपी दिनेश ने साइबर क्राइम, यातायात नियमों, नशा और जागरूकता पर पढ़ाया कानून का पाठ
छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात नियमों और नशे से बचने के मकसद से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी दिनेश कुमार शर्मा ने चार बिंदुओं के माध्यम से छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाया। साइबर ठगी और नशे से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता के उपाय भी बताए। एसएसपी दिनेश कुमार शर्मा ने चार बिंदु, ट्रैफिक, साइबर, कानून व्यवस्था और जागरूकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में नौजवान शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं। धीरे-धीरे इसकी लत लग जाती है। इससे बचने के लिए हमें बुरी आदतों को पहले दिन से ही न कहना होगा। वर्तमान दौर में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम और युवाओं में बढ़ता नशा है। हमें जागरूक होने के साथ आसपास के लोगों और परिवार वालों को इसके दुष्प्रभाव बताने होंगे।
अगर आपके साथ अगर कोई भी फ्रॉड होता है तो तुरंत इसकी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। उन्होंने सोशल मीडिया से होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के प्रयोग के दौरान एक हल्की सी चूक हमें लाखों रुपये का चूना लगा सकती है। ऐसे में इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी और सतर्कता के साथ करें। फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में फेक अकाउंट न बनाएं। अंजान व्यक्ति के संपर्क में न आएं। सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड सप्ताह बाद बदलें। लोग सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड मोबाइल नंबर या जन्म तिथि रखते हैं। इससे उनका अकाउंट हैक होने की काफी संभावना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रेणू बाला, अध्यापक वर्ग में आजम शेख, बिंदु बाला, अचला गुप्ता, अमिल गुप्ता, आशा मेहता, शालिनी चौणा, ब्यास देव समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।