खैरी-बनीखेत रूट की बस बगढार में खराब

बनीखेत (चंबा)। खैरी से बनीखेत आने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस मंगलवार को बगढार के पास तकनीकी के कारण खड़ी हो गई। बस में करीब 35 यात्री...

खैरी-बनीखेत रूट की बस बगढार में खराब

खैरी-बनीखेत रूट की बस बगढार में खराब

बनीखेत (चंबा)। खैरी से बनीखेत आने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस मंगलवार को बगढार के पास तकनीकी के कारण खड़ी हो गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जो समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। यही बस बनीखेत पहुंचने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे बनीखेत-रंगड़ रूट पर चलती है। बस के बनीखेत नहीं पहुंचने के कारण यह रूट भी प्रभावित रहा। एक बस में आई खराबी से मंगलवार को दो रूटों की आवाजाही प्रभावित हुई।


ग्रामीणों रमेश कुमार, राज कुमार, हेमराज, रोशन कुमार, अनिल कुमार, मोहित कुमार, राकेश कुमार और मोहर लाल आदि ने बताया कि बनीखेत-रंगड़ रूट पर बस नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। काम और दवाई के सिलसिले में बनीखेत आने वाले यात्रियों के साथ-साथ वापस गांव लौटने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा बनीखेत और बगढार में पढ़ने वाले कई स्कूली छात्र भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। बस सेवा प्रभावित होने से बड़ेरु, बासा, ढलोग, धारद, बगढार, धार, मंझधार और रंगड़ सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बस रूटों पर परिवहन सुविधा सीमित है। ऐसे में तकनीकी रूप से पूरी तरह दुरुस्त बसों को ही रूट पर भेजा जाना चाहिए ताकि बस खराब होने पर एक साथ दो रूट प्रभावित न हों। एचआरटीसी बनीखेत के अड्डा प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे बगढार में खड़ा करना पड़ा। इसके चलते बस का आगामी रूट प्रभावित हुआ।