मेडिकल कैंपों ने संभाला मोर्चा, 6297 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सुविधा

श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए मेडिकल कैंपों में 25 अगस्त से 9 सितंब...

मेडिकल कैंपों ने संभाला मोर्चा, 6297 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सुविधा

मेडिकल कैंपों ने संभाला मोर्चा, 6297 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सुविधा

श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए मेडिकल कैंपों में 25 अगस्त से 9 सितंबर तक कुल 6297 श्रद्धालुओं एवं लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। इन कैंपों में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यह जानकारी बीएमओ भरमौर डा. दीपेश बराल ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में डल झील मेडिकल कैंप में 2202, गौरीकुंड में 2020, सुंदरासी में 658, धन्छो में 451, हड़सर में 670 तथा भरमाणी मेडिकल कैंप में 296 लोगों एवं श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं। बीएमओ डा. दीपेश बराल ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की गई हैं। मेडिकल कैंपों में स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यात्रा के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभाग की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।