धुंध में लिपटी वादियां, ठंडी हवाएं और बारिश…डलहौजी में सुहाना वीकेंड

पर्यटन नगरी डलहौजी में मानसूनी मौसम ने पहाडों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। बारिश, धुंध और ठंडी हवाओं के बीच वीकेंड पर पहुंचे पर्यटक सुहावने म...

धुंध में लिपटी वादियां, ठंडी हवाएं और बारिश…डलहौजी में सुहाना वीकेंड

धुंध में लिपटी वादियां, ठंडी हवाएं और बारिश…डलहौजी में सुहाना वीकेंड

पर्यटन नगरी डलहौजी में मानसूनी मौसम ने पहाडों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। बारिश, धुंध और ठंडी हवाओं के बीच वीकेंड पर पहुंचे पर्यटक सुहावने मौसम और प्राकृतिक नजारों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि मानसून के चलते पर्यटकों की आमद में कुछ कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन वीकेंड की छुटिटयों का आनंद लेने के लिए पर्यटक परिवार सहित डलहौजी का रुख कर रहे हैं। मानसून की फुहारों से डलहौजी की हरी-भरी पहाडियां और जंगल और भी आकर्षक हो गए हैं। माल रोड, गांधी चौक, सुभाष चौक और खज्जियार सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटक धुंध से ढकी वादियों और ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। कई पर्यटक बारिश के बीच प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। हालांकि बारिश और मौसम की अनिश्चितता के कारण पर्यटन सीजन की तुलना में पर्यटकों की संख्या कम है, लेकिन डलहौजी को सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि मानसूनी मौसम में भी पर्यटकों का डलहौजी के प्रति आकर्षण बरकरार है। उल्लेखनीय है कि प्रशासन और संबंधित विभाग मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखते हैं। खराब मौसम के दौरान पर्यटकों को नदी-नालों, संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

मौसम साफ रहने पर बढ़ेगा कारोबार
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मानसून में डलहौजी का अलग ही रूप देखने को मिलता है। सप्ताहांत पर मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में पर्यटकों की आमद बढ जाती है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने पर वीकेंड पर्यटन को और गति मिलेगी।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें