सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम। ...
परीक्षित ठाकुर, एकता सोनी, तन्वी बैरी और कोमल ने बढ़ाया मान, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत का सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं वाणिज्य दोनों संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा एकता सोनी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने हिंदी और अकाउंटेंसी विषय में 98-98 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त छात्र परीक्षित ठाकुर ने विज्ञान संकाय में 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञान संकाय में तन्वी बैरी ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय में शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त किए। वहीं कोमल ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कोमल ने भी AI विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
वाणिज्य संकाय में मुस्कान ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि सिद्धवी ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के इन मेधावी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन
वाणिज्य संकाय में एकता सोनी रहीं अव्वल
मेधावी छात्र-छात्राएं — पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत
परीक्षित ठाकुर, एकता सोनी, तन्वी बैरी , कोमल, मुस्कान एवं सिद्धवी सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य कर्मजीत कौर ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय की प्रधानाचार्य कर्मजीत कौर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन तथा शिक्षकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।