सद्गुरु के जन्मोत्सव पर कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन, लोगों ने प्रसाद भी किया ग्रहण सतगुरु रविदास महाराज के 649वें जन्मोत्सव मनाने की श्रृंखला में...
सरोल में गुरु रविदास की महिमा का गुणगान
सद्गुरु के जन्मोत्सव पर कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन, लोगों ने प्रसाद भी किया ग्रहण
सतगुरु रविदास महाराज के 649वें जन्मोत्सव मनाने की श्रृंखला में कीर्तन दरबार व गुरु के लंगर का आयोजन रविवार को सिद्धपुरा (भद्रम) सरोल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाई सुनील कुमार मंगला वाले, भाई रोहित कुमार व रागी जत्था मैहला, भीमा बाई महिला मंडल चंबा, भाई दलीप सिंह ओहली वाले व अन्य रागी जत्थों द्धारा गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया गया ।
हजारों लोगों ने लंगर के प्रसाद को किया ग्रहण। कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु रविदास सभा चंबा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश पाल, गुरु रविदास सभा सिद्धपुरा के प्रधान कमल अहीर, सचिव काका राम, उपप्रधान कुलदीप, कोषाध्यक्ष सुधीर, नीरज, गुरवचन अहीर, शालिनी, सुनील कुमारी, ज्योति, गुरु रविदास सभा काकडोलू के प्रधान रमेश कुमार, गुरु रविदास सभा मैहला से अश्वनी कुमार, भूपिंदर कुमार, दलबीर सूर्या, डा. राजीव चंद्रा, तरलोक सूर्या, ग्रंथी बीबी नविता भटट, भीमा बाई महिला मंडल से अमृता देवी, राजिंद्रा सूर्या, कंचन कुमारी, रकमी भटट, रामेश्वरी, लता, कमला अहीर, पिंकी भटट, किरण अहीर, नवीन चंद्रा, ग्रंथी भाई रवि चंद्रा इत्यादि मौजूद रहे।
सिहुंता। ग्राम केंद्र सिहुंता के तहत मतदान केंद्र छलाडा में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान ग्राम केंद्र प्रमुख बृजलाल शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार भी रखे। इस मौके पर भवानी सिंह व कृष्ण सिंह जर्याल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।