दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पटाखों और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार आतिशबाजी और सजावट के लिए लोगों...
दिवाली पर महंगाई का धमाका, पटाखों के दाम 30 फीसदी तक उछले
दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पटाखों और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार आतिशबाजी और सजावट के लिए लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
बाजार में पटाखों के दाम पिछले साल के मुकाबले 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। कच्चे माल और परिवहन लागत में इजाफा इसकी मुख्य वजह है। नामी कंपनियों के पटाखों के दाम भी बढ़े हैं। घरों को सजाने वाले सामान की कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति वस्तु की बढ़ोतरी हुई है। मोमबत्तियों के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। केवल ग्रीन पटाखे, रात आठ से 10 बजे तक ही अनुमति
पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने केवल क्यूआर कोड प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की मंजूरी दी है। दिवाली और अन्य पर्वों पर लोग केवल रात आठ बजे से दस बजे तक ही आतिशबाजी कर सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।