वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें, PM मोदी का जनता से आह्वान, पेट्रोल-डीजल का सीमित इस्तेमाल करें

तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही, वर्क फ्रॉम होम, कार पूल,...

वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें, PM मोदी का जनता से आह्वान, पेट्रोल-डीजल का सीमित इस्तेमाल करें

वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें, PM मोदी का जनता से आह्वान, पेट्रोल-डीजल का सीमित इस्तेमाल करें

तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही, वर्क फ्रॉम होम, कार पूल, मेट्रो के इस्तेमाल और ऑनलाइन मीटिंग्स को प्राथमिकता देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि इस समय भारत कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। पिछले दो महीने से हमारे पड़ोस में ही इतना बड़ा युद्ध चल रहा है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। भारत पर गंभीर असर हुआ है। भारत के पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं हैं। हमें अपनी जरूरत का पेट्रोल-डीजल, गैस दुनिया के दूसरे देशों से मंगाना पड़ता है। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम बहुत अधिक बढ़ चुके हैं। सरकार दो महीने से संकट से बचाने के लिए प्रयास कर रही है। सारा बोझ अपने कंधे पर उठा रही है, लेकिन जब सप्लाई चेन पर संकट लगातार बना रहे, तो कितने ही उपाय कर लें, मुश्किलें बढ़ती ही जाती हैं। अब हमें एकजुट होकर लडऩा होगा। संकट के इस समय में कुछ संकल्प लेने होंगे और उन्हें पूरे समर्पण भाव से पूरा करना होगा। जैसे पेट्रोल-डीजल का संयम से इस्तेमाल करना। उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। शहरों में जहां मेट्रो है, वहां तय करें कि हम मेट्रो का ही इस्तेमाल करेंगे। ज्यादा से ज्यादा मेट्रो से ही जाएंगे, अगर कार में ही जाना जरूरी है तो कार पूल करने का प्रयास करें और भी लोगों को साथ बैठा लें।

कहीं सामान भेजना हो तो कोशिश करनी है कि ज्यादा से ज्यादा रेलवे गुड्स की जो ट्रेन होती है, उससे भेजें, ताकि इलेक्ट्रिक रेलवे होने के कारण पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं पड़ती है। जिन लोगों के पास ईवी कार हैं, वे उसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कोरोना के समय में वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉन्फेंस की व्यवस्थाएं विकसित कीं और उसकी आदत भी हो गई थी। आज समय की मांग ऐसी है कि उन व्यवस्थाओं को हम फिर से शुरू करें तो वह देशहित में होगा। वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फं्रेस, वर्चुअल मीटिंग्स को फिर से प्राथमिकता देनी है। आज जो संकट है, उसमें हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी बहुत जोर देना होगा। पीएम ने कहा कि सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी। प्रधानमंत्री ने देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढऩा चाहिए। वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा।

पीएम मोदी का रेवंत रेड्डी को साथ आने का ऑफर

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में विकास और राजनीति का एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने काम की तारीफ की। रेड्डी ने याद दिलाया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय केंद्र ने उनकी इतनी मदद की कि उन्होंने 10 साल में विकास का एक बड़ा मॉडल तैयार किया था। इसके जवाब में पीएम मोदी ने भी मुख्यमंत्री को एकदम सीधा और करारा जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अगर वह तेलंगाना को सिर्फ उतना ही देंगे, जितना गुजरात को मिला था, तो इससे तेलंगाना का भारी नुकसान हो जाएगा। अपनी बात खत्म करते हुए पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को अपने साथ ही गठबंधन करने की ऑफर भी दे दिया।