बेटे-बहू की बर्बरता: दंपती की ऐसी हरकत देख पिता ने टोका, गुस्से में दोनों ने बुजुर्ग को दराट और डंडों से मारा

मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की कोलंग पंचायत के डगू गांव में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां एक बेटे और बहू ने अपने 63 वर्षीय पिता प्रेम सिंह पर दराट और ड...

बेटे-बहू की बर्बरता: दंपती की ऐसी हरकत देख पिता ने टोका, गुस्से में दोनों ने बुजुर्ग को दराट और डंडों से मारा

बेटे-बहू की बर्बरता: दंपती की ऐसी हरकत देख पिता ने टोका, गुस्से में दोनों ने बुजुर्ग को दराट और डंडों से मारा

मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की कोलंग पंचायत के डगू गांव में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां एक बेटे और बहू ने अपने 63 वर्षीय पिता प्रेम सिंह पर दराट और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।  पीड़ित के अनुसार, उनके बेटे ने लव मैरिज की है और बहू पहले से शादीशुदा है। घटना तब हुई, जब प्रेम सिंह ने दोनों को घर के ताले तोड़ते देखा और उन्हें रोका। इस पर भड़क कर उन्होंने पीछे से बुजुर्ग के सिर पर भारी चीज से वार किया और गिरने पर दराट व डंडों से पीटा। 

पड़ोसियों के आने की आहट पर आरोपी भाग गए। बुजुर्ग ने 108 एंबुलेंस बुलाई, जो उन्हें लडभड़ोल सिविल अस्पताल ले गई। छुट्टी होने के कारण नर्स ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर हालत देखकर उन्हें जोगिंदरनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें