डलहौजी के सुभाष चौक के पास मार्ग धंस जाने से लोगों को पेश आ रही दिक्कत का प्रशासन ने निकाला समाधान

पर्यटन नगरी डलहौजी के सुभाष चौक के समीप सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल के गेट के पास हाल ही में हुई बारिश के कारण सडक़ का एक हिस्सा धंस जाने से यातायात व...

डलहौजी के सुभाष चौक के पास मार्ग धंस जाने से लोगों को पेश आ रही दिक्कत का प्रशासन ने निकाला समाधान

डलहौजी के सुभाष चौक के पास मार्ग धंस जाने से लोगों को पेश आ रही दिक्कत का प्रशासन ने निकाला समाधान

पर्यटन नगरी डलहौजी के सुभाष चौक के समीप सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल के गेट के पास हाल ही में हुई बारिश के कारण सडक़ का एक हिस्सा धंस जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को पेश आ रही दिक्कतों का पुलिस प्रशासन की ओर से हल कर दिया गया। गौरतलब है कि सुभाष चौक से कोर्ट रोड होते हुए पत्रेणी मार्ग पर सामान्यत: यातायात वन-वे रहता है, लेकिन कान्वेंट स्कूल के पास सडक़ धंसने के कारण दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। संकरी सडक़ होने के चलते जाम की समस्या और बढ़ गई थी, जिससे अस्पताल, एसडीएम कार्यालय तथा आसपास के होटलों में ठहरे पर्यटकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह डलहौजी के डीएसपी मयंक शर्मा ने ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई विशम्बर सिंह और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। पुलिस ने कोर्ट रोड पर एक तरफ खड़े वाहनों को हटवाया, जिससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी डीएसपी मयंक शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि कान्वेंट स्कूल के पास सडक पर डंगा (सपोर्टिंग वाल) निर्माण कार्य पूरा होने तक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि विशेष रूप से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि डलहौजी पुलिस स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की सुविधा के लिए हर समय तत्पर है तथा सभी से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें