बनीखेत-कंडा सडक़ पर गड्ढों का राज, राहगीर बेहाल

नगर पंचायत बनीखेत से कंडा गांव को जाने वाली सडक़ इन दिनों बदहाली का शिकार है। सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और कई स्थानों पर बजरी उखडक़र बाहर आ गई है। इ...

बनीखेत-कंडा सडक़ पर गड्ढों का राज, राहगीर बेहाल

बनीखेत-कंडा सडक़ पर गड्ढों का राज, राहगीर बेहाल

नगर पंचायत बनीखेत से कंडा गांव को जाने वाली सडक़ इन दिनों बदहाली का शिकार है। सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं और कई स्थानों पर बजरी उखडक़र बाहर आ गई है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ओर से सडक़ की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम आवंटित किया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक मौके पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सडक़ की खस्ताहाल स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, आशीष कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार और बलविंद्र सिंह ने बताया कि सडक़ की हालत इतनी खराब हो गई है कि दोपहिया वाहन लेकर गुजरना जोखिम भरा हो गया है। कंडा, पुखरी और ढबरेन समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग इसी सडक़ से पैदल और वाहनों के माध्यम से आवाजाही करते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक बनीखेत के विद्यार्थी और शिक्षक भी प्रतिदिन इसी मार्ग से आते-जाते हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सडक़ की मरम्मत का काम जल्द शुरू करवाने की मांग की है, ताकि आवाजाही में हो रही दिक्कतों से निजात मिल सके और सफर राहत भरा हो सके ठेकेदार को जल्द दिए जाएंगे काम शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के बनीखेत उपमंडल के सहायक अभियंता सुनील धवन ने बताया कि सडक़ की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम आवंटित कर दिया गया है। ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।