गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे दोनों युवकों के साथ रात को हुआ हादसा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज के शरण गांव के पास एक कार करीब 200 म...
200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की माैत
गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे दोनों युवकों के साथ रात को हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज के शरण गांव के पास एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात को पेश आया। गाड़ी में सवार होकर दोनों युवक रात को अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव बुधवार को बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।