हिमाचल में सहायक वन रक्षक बनेंगे वन मित्र, 50 फीसदी पद आरक्षित, नहीं देनी होगी शारीरिक परीक्षा

हिमाचल प्रदेश के वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने भर्ती योजना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 50 प्रतिश...

हिमाचल में सहायक वन रक्षक बनेंगे वन मित्र, 50 फीसदी पद आरक्षित, नहीं देनी होगी शारीरिक परीक्षा

हिमाचल में सहायक वन रक्षक बनेंगे वन मित्र, 50 फीसदी पद आरक्षित, नहीं देनी होगी शारीरिक परीक्षा

हिमाचल प्रदेश के वन विभाग में सहायक वन रक्षकों के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने भर्ती योजना की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 50 प्रतिशत पद खुली भर्ती और शेष 50 प्रतिशत पद वर्तमान में कार्यरत वन मित्रों के लिए आरक्षित रहेंगे। भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। 

अभ्यर्थी का हिमाचल बोनाफाइड निवासी होना जरूरी 
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड निवासी होना जरूरी है। साथ ही संबंधित वन सर्किल का स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य होगा। सहायक फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर चयन के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा भी अनिवार्य होगी।   पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला अभ्यर्थियों की 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 

वर्तमान में कार्यरत वन मित्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट
हालांकि, वर्तमान में कार्यरत वन मित्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी। वे अपनी पूर्व भर्ती के दौरान यह परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शुरुआत में पांच साल के लिए निश्चित मासिक वेतन पर की जाएगी। सभी चयनित उम्मीदवारों को छह महीने का प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण के बाद होने वाली इंडक्शन परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। सहायक फॉरेस्ट गार्ड वन बीट की निगरानी करने के साथ अवैध कटान और अतिक्रमण रोकने, वनों से आग से बचाने और वन संपदा की सुरक्षा का काम करेंगे। ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनना अनिवार्य होगा। कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर तीन लिखित नोटिस देने के बाद कर्मचारी को सेवा से हटाया जा सकेगा।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें