तीसा में नौ किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

चंबा के चुराह उपमंडल के तीसा में एसटीएफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 9 किलो 28 ग्राम चरस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुम...

तीसा में नौ किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

तीसा में नौ किलो चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

चंबा के चुराह उपमंडल के तीसा में एसटीएफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 9 किलो 28 ग्राम चरस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (32)  निवासी गांव मंडका डाकघर थल्ली तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।
एसटीएफ की टीम ने मध्यरात्रि करीब 12:50 बजे गुप्त सूचना के आधार पर तीसा के खखड़ी बांध साइट संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 9.028 किलोग्राम चरस बरामद हुई। एसटीएफ नॉर्थ रेंज कांगड़ा के तीसा प्रभारी एएसआई परमेश शर्मा की अगुवाई में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसटीएफ नॉर्थ रेंजलिस ने आरोपी के खिलाफ एसटीएफ नॉर्थ रेंज कांगड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की आगामी जांच एएसआई परमेश शर्मा कर रहे हैं।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें