डीसी आफिस के बाहर सरकार-आउटसोर्स कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर खोला मोर्चा जिला मुख्यालय चंबा में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हडताल रविवार को चौ...
108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने फिर लगाए नारे
डीसी आफिस के बाहर सरकार-आउटसोर्स कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर खोला मोर्चा
जिला मुख्यालय चंबा में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हडताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने सीटू के बनैर तले डीसी आफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारियों ने सरकार व आउटसोर्स कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार शाम को कर्मचारी सोलह फरवरी को शिमला में होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी लंबे समय से अपने हक की लडाई लड रहे हैं, लेकिन न तो सरकार और न ही कंपनी मांगों पर गौर कर रही है।
हाईकोर्ट ने 2020 में ही कर्मचारियों को 17 हजार न्यूनतम वेतन देने के आदेश दिए थे, लेकिन आज 2026 होने के बावजूद उन्हें एक पैसा भी बढ़ाकर नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कर्मचारी अपने अधिकारों की बात करते हैं तो कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रताडित करते हुए नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती हैं। कर्मचारियों से यह तक लिखवाया जाता है कि वे यूनियन नहीं बनाएंगे और न ही हडताल करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को प्रदेश भर के कर्मचारी शिमला में निदेशालय का घेराव करेंगे। अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो यह आंदोलन और उग्र होगा। इस प्र्रदर्शन में 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।