खब्बी धार स्थित पवित्र श्री जम्मु नाग मंदिर बडी जम्मूहार में खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन की ओर से द्धितीय शिव नुआला कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस धार्मिक...
1200 श्रद्धालुओं ने लिया श्री जम्मू नाग का आशीर्वाद
खब्बी धार स्थित पवित्र श्री जम्मु नाग मंदिर बडी जम्मूहार में खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन की ओर से द्धितीय शिव नुआला कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में जिला चंबा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों और गांवों से लगभग बारह सौ श्रद्धालुओं ने श्री जम्मु नाग के पावन दरबार में माथा टेका तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। संगठन के प्रधान राजिंद्र ठाकुर ने बताया कि यह संगठन की ओर से आयोजित दूसरा नुआला था, जिसे श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी देव श्रद्धालुओं, दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं तथा संगठन की समर्पित टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। नुआला कार्यक्रम में धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक संध्या भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
प्रसिद्ध लोक गायक सुभाष कौशल, लोक कलाकार रमेश राणा, चंबा के सुप्रसिद्ध ऐंचली कलाकार केछी एंड पार्टी तथा सलूणी से आईं अंजलि राणा एवं नट्टी गुप ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में सराबोर रहे। पूरे आयोजन के दौरान खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन की टीम ने अनुशासन, सेवा-भाव, समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन का परिचय दिया। लंगर, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं, जिसकी श्रद्धालुओं ने भी सराहना की। खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन ने भविष्य में भी क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन विकास को बढावा देने के उददेश्य से ऐसे भव्य आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया है।
लंगर, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं, जिसकी श्रद्धालुओं ने भी सराहना की। खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन ने भविष्य में भी क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन विकास को बढावा देने के उददेश्य से ऐसे भव्य आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया है।