जिला शिमला में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला की 441 पंचायतों के तीन हजार के करीब बूथों में मतदान होगा। इन बूथों में करीब 21 हजार क...
21 हजार कर्मचारी होंगे तैनात, जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए शुरू की तैयारियां
जिला शिमला में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला की 441 पंचायतों के तीन हजार के करीब बूथों में मतदान होगा। इन बूथों में करीब 21 हजार कर्मचारी तैनात होंगे। इसमें पुलिस प्रशासन के जवान भी तैनात होंगे। हर बूथ में करीब 7 से 8 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। चुनाव को लेकर सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दे दी हैं। अब शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को लेकर प्रशासन तैयार कर रहा है। चुनाव करवाने को लेकर हर पंचायत के हर बूथ का सूची तैयार की जा रही हैं। वहीं वहां का रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है। ताकि उन पंचायतों में सुरक्षा बढ़ाई जा सके जो पंचायत संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं।
यानी जिन पंचायतों में पिछले चुनावों में लड़ाई झगड़े या अन्य मामले सामने आए थे। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पंचायत में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 7 से 8 कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इनमें प्रेक्षक, प्रीसाइडिंग अधिकारी, पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल होंगे। सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में बूथों की स्थिति, कर्मचारियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। वहीं जिला शिमला में भी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। वहीं जिला प्रशासन भी अब उन बूथों की लिस्ट तैयार कर रहा है जो संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं और इन मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने को लेकर पूरा इंतजाम करवा रहा है। वहीं जैसे ही चुनाव करवाने घोषित हो जाएंगे उसके बाद तुरंत जिला प्रशासन इन बूथों के लिए कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर लेगा।