पालमपुर अस्पताल में 25 लोगों ने किया रक्तदान

पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब और हिमोत्कर्ष पालमपुर के संयुक्त तत्वावधान में नागरिक अस्पताल पालमपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्...

पालमपुर अस्पताल में 25 लोगों ने किया रक्तदान

पालमपुर अस्पताल में 25 लोगों ने किया रक्तदान

पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब और हिमोत्कर्ष पालमपुर के संयुक्त तत्वावधान में नागरिक अस्पताल पालमपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन मनोज कंवर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। 25 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त बैंक प्रभारी डॉ. डीएस बिंद्रा ने लोगों को नियमित रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने रक्तदान जागरूकता विषय पर भाषण दिया। इस दौरान रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष अजय सूद, सचिव राघव शर्मा, हिमोत्कर्ष पालमपुर के अध्यक्ष विकास वासुदेवा, सचिव सीमा चौधरी मौजूद रहे।