30 तोले चांदी, 3 तोले सोना चोरी, जवाली में घर से 50 हजार की नकदी भी साफ

जवाली। पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत हरनोटा में मंगलवार रात चोरों न हरनोटा पंचायत के ज्योर निवासी बंसी लाल के घर से 30 तोले चांदी, तीन तोले सोन...

30 तोले चांदी, 3 तोले सोना चोरी, जवाली में घर से 50 हजार की नकदी भी साफ

30 तोले चांदी, 3 तोले सोना चोरी, जवाली में घर से 50 हजार की नकदी भी साफ

जवाली। पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत हरनोटा में मंगलवार रात चोरों न हरनोटा पंचायत के ज्योर निवासी बंसी लाल के घर से 30 तोले चांदी, तीन तोले सोना और 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुए और ट्रंक, अलमारी में रखे जेबर व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार ने देखा तो घर के दरवाजे और ताले टूटे हुए थे।

इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी गई तथा प्रधान ने इस बाबत पुलिस थाना जवाली में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची तथा तफ्तीश जारी कर दी। पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है, एजिसमें तीन चोर सामान उठाकर ले जाते हुए कैद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने खबर की पुष्टि की है।