जिला चंबा के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में संचालित वोकेशनल ट्रेड सिक्योरिटी के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास ए...
चंडीगढ़ में हुनर निखारेंगे चंबा के 33 स्कूली छात्र
जिला चंबा के विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में संचालित वोकेशनल ट्रेड सिक्योरिटी के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं कार्यस्थल अनुभव को बढ़ावा देने हेतु आन द जाब ट्रेनिंग एवं इंटरशिप कार्यक्रम के तहत 33 छात्रों को चंडीगढ़ भेजा गया है।
इन छात्रों के साथ चार एस्कार्ट शिक्षक भी गए हैं। इस द्बशिक्षण कार्यक्रम में वीटी अमित ठाकुर वोकेशनल टीचर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां विद्यार्थियों के साथ एस्कार्ट शिक्षक के रूप में चंबा से चंडीगढ एवं वापसी तक साथ रहेंगे। तथा विद्यार्थियों की देखरेख एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त एस्कार्ट शिक्षकों में अनु कुमारी, शिल्पा कुमारी व शरणदास शामिल हैं। इस कार्यक्रम में जिला वोकेशनल को-ओर्डिनेटर केवल शर्मा भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं समन्वय हेतु साथ रहेंगे। इस कार्यक्रम में सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेल, करियां, लोहटिकरी, चकलू, बकाणी तथा परछोड़ के छात्रों का चयन किया गया। छात्र इस दौरान हुनर निखारेंगे।