घोड़े पर हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए चुकाने होंगे 4700 रुपये

पवित्र मणिमहेश यात्रा को प्रशासन ने 12 सेक्टरों (पड़ावों) में बांटा उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध व पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान कुली, घोड़े, और खच्च...

घोड़े पर हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए चुकाने होंगे 4700 रुपये

घोड़े पर हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए चुकाने होंगे 4700 रुपये

पवित्र मणिमहेश यात्रा को प्रशासन ने 12 सेक्टरों (पड़ावों) में बांटा

उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध व पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान कुली, घोड़े, और खच्चर से सामान ढोने और सवारी के लिए प्रशासन ने दरें तय कर दी हैं। हड़सर से मणिमहेश तक घोड़े या खच्चर से आने-जाने के लिए प्रति सवारी 4700 रुपये की अधिकतम दर तय की है। हड़सर से धन्छो तक प्रति सवारी के लिए प्रशासन ने 1100 रुपये दर तय की है। सामान ले जाने के लिए यात्रियों को कुली को 500 रुपये कीमत चुकानी होगी। अगर घोड़े और खच्चर से 70 किलो सामान ले जाना है तो यह दाम 800 रुपये रहेंगे। इसके अलावा बालन की लकड़ी ले जाने के लिए 2,000 रुपये लगेंगे। अलग अलग पड़ाव के तहत दरें अलग अलग होंगी। मणिमहेश यात्रा को प्रशासन ने 12 सेक्टरों (पड़ावों) में बांटा है। 

इस वर्ष मणिमहेश यात्रा 16 से 31 अगस्त तक चलेगी

मणिमहेश यात्रा हर साल भाद्रपद महीने में आयोजित होती है। इस बार यात्रा 16 से 31 अगस्त तक चलेगी। यात्रा भरमौर से शुरू होती है। 13 किलोमीटर की चढ़ाई के बाद मणिमहेश झील तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रा प्रबंधों को लेकर मणिमहेश ट्रस्ट की ओर से तैयारियां की जा रही है। छनछो से लेकर डल झील सेक्टर तक चार-चार अधिकारियों- और कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। लाहल से हडसर सेक्टर तक तीन-तीन अधिकारी और कर्मचारियों की टीमें शामिल रहेगी। जिन्हें विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने का जिम्मा सौंपा है। इस बार यात्रा में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की समस्याओं के समाधान को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले साल जो कमियां सामने आई थीं, उन सभी को सुधारा जाएगा।

विभिन्न पड़ावों के लिए प्रशासन द्वारा तय की गई रेट लिस्ट

पड़ाव (sector) कुली (सामान) खच्चर (70 कि.ग्रा.) घोडा (प्रति सवारी) बालन ढुलाई (प्रति क्विंटल)
हड़सर से धन्छो  500  800  1100  2000
हड़सर से सुंदरासी   900  1000  1700  2400
हड़सर से गौरीकुंड  1100  1200  2500  2700
हड़सर से मणिमहेश  1300  1450  2800  3000
धन्छो से गौरीकुंड  700  800  1300  -
धन्छो से मणिमहेश  850  950  1600  -
सुंदरासी से गौरीकुंड  350  400  800  -
सुंदरासी से मणिमहेश  500  550  950  -
गौरीकुंड से मणिमहेश  200  250   300  -