जिले के 48 विद्यार्थियों को मिलेगी ऑन जॉब ट्रेनिंग

जिले के 104 मेधावी विद्यार्थी व्यावसायिक शिक्षा के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण हासिल करेंगे। यह प्रशिक्षण चंडीगढ़, बद्दी...

जिले के 48 विद्यार्थियों को मिलेगी ऑन जॉब ट्रेनिंग

जिले के 48 विद्यार्थियों को मिलेगी ऑन जॉब ट्रेनिंग

जिले के 104 मेधावी विद्यार्थी व्यावसायिक शिक्षा के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण हासिल करेंगे। यह प्रशिक्षण चंडीगढ़, बद्दी और जीरकपुर में शुरू होगा। इसके लिए विद्यार्थी चंबा से रवाना हो गए हैं। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को जीरकपुर-चंडीगढ़ और बद्दी (सोलन) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम नौ मई तक चलेगा। प्रशिक्षण में 92 विद्यार्थी आईटीईएस विषय, 8 विद्यार्थी बीएफएसआई विषय और चार विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर विषय से संबंधित हैं। आईटीईएस एवं बीएफएसआई विषय के विद्यार्थियों को जीरकपुर-चंडीगढ़ और इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर सेक्टर के विद्यार्थियों को बद्दी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ एस्कॉर्ट शिक्षक राहुल नैयर, श्वेता कुमारी, गिरकेश, अजय कुमार और बादल प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेंगे। जिला व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक केवल शर्मा ने बताया कि विभिन्न ब्लॉकों से 104 विद्यार्थियों का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए भेजा गया है।