जिले में तीन महीने के भीतर 5400 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा है। पहले चरण में 281 किशोरियों को वैक्सीन...
चंबा में 5400 किशोरियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन
जिले में तीन महीने के भीतर 5400 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा है। पहले चरण में 281 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। दूसरा चरण पांच और तीसरा 12 अप्रैल को शुरू होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि पहले चरण में किशोरियों और उनके अभिभावकों का रुझान काफी अच्छा रहा। जिले के 28 संस्थानों में यह वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन के अच्छे-बुरे प्रभाव की निगरानी रखने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। कहीं पर भी कोई बुरा असर देखने को नहीं मिला। तीन महीनों में लगातार वैक्सीन के शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकिल कैंसर सहित अन्य कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाएगी। इसके लिए अभिभावकों को स्वयं अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए।