चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के गांव शौल में भारी बारिश से मक्की की 70 फीसदी फसल तबाह हुई है। मेहनत पर पानी फिरने के बाद अब किसानों को भविष्य की...
शौल गांव में 70 फीसदी फसल बर्बाद, किसानों को सताने लगी भविष्य की चिंता
चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के गांव शौल में भारी बारिश से मक्की की 70 फीसदी फसल तबाह हुई है। मेहनत पर पानी फिरने के बाद अब किसानों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण राकेश कुमार, दीप कुमार, बलदेव, ज्ञान सिंह और मनोज कुमार इत्यादि का कहना है कि अधिकांश ग्रामीण खेतीबाड़ी और पशुपालन पर ही निर्भर हैं, लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी ही फेर दिया है। उन्होंने चुराह प्रशासन से मांग उठाई है कि किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। जिससे वे सर्दियों में मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध कर सकें। उधर, चुराह एसडीएम अंकुर ठाकुर ने बताया कि मौके पर पटवारी को भेजकर फसलों का जायजा लिया जाएगा, उसके बाद ही किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।