8 चंबा रुमाल चोरी, 5 हजार रुपये का नुकसान

मिंजर मेले में स्वयं सहायता समूह के स्टॉल में पड़ रहे डाके चंबा। मिंजर मेले के दौरान चौगान में लगाए स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों से चोरी की घटन...

8 चंबा रुमाल चोरी, 5 हजार रुपये का नुकसान

8 चंबा रुमाल चोरी, 5 हजार रुपये का नुकसान

मिंजर मेले में स्वयं सहायता समूह के स्टॉल में पड़ रहे डाके चंबा। मिंजर मेले के दौरान चौगान में लगाए स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। एक स्वयं सहायता समूह की महिला जहां आठ चंबा रुमाल चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है।
एक अन्य स्टॉल संचालक ने भी बैग चोरी होने से करीब 10 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया है। पुलिस को दी शिकायत में स्वयं सहायता समूह की सदस्य जयवंती ने बताया कि उन्होंने चंबा रुमाल का स्टॉल लगाया है। वह प्रतिदिन स्टॉल बंद करने से पहले रूमाल गिनती हैं। अगले दिन स्टॉल खोला और गिनती की तो आठ रुमाल कम थे। उन्होंने अपने साथियों से भी जानकारी ली लेकिन उन्होंने भी जानकारी न होने की बात कही।

जयवंती ने बताया कि रुमाल चोरी होने से करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत चौगान में स्थापित पुलिस सहायता कक्ष में दर्ज करा दी है। उधर, स्टॉल नंबर 12 पर गद्दी परिधान तैयार करने वाले किशोरी लाल अत्री ने बताया कि उनका सामान भी मेले के पहले दिन से गायब है। जब वह स्टॉल सजा रहे थे तो उनका बैग बाहर रखा था। कोई बैग उठा ले गया। बैग में तीन कैलाश टोपियां, एक चोला तथा अन्य सामान रखा था। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपने स्तर पर जांच प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुट गई है।