नए बस स्टैंड से चौगान तक बनेगी 120 मीटर लंबी लिफ्ट

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बुधवार को चौगान नंबर-एक तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान...

नए बस स्टैंड से चौगान तक बनेगी 120 मीटर लंबी लिफ्ट

नए बस स्टैंड से चौगान तक बनेगी 120 मीटर लंबी लिफ्ट

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बुधवार को चौगान नंबर-एक तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तीन संभावित स्थलों बस स्टैंड, तत्वानी और कसाकड़ा का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर तकनीकी व्यवहार्यता, पहुंच मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, भूमि की उपलब्धता तथा आमजन की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए यह आकलन किया गया कि किस स्थान से लिफ्ट निर्माण की अधिक उपयुक्त एवं व्यवहारिक संभावना है।

उपायुक्त ने कहा कि चौगान नंबर-एक तक लिफ्ट निर्माण के लिए एडीबी को एक विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन कर शीघ्र व्यवहारिकता रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि सर्वोत्तम स्थल का चयन कर कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढाया जा सके। इस दौरान उपायुक्त ने शीतला मंदिर के समीप रावी नदी तट पर प्रस्तावित पूजा घाट स्थल का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उपायुक्त ने भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए प्राचीन शीतला पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग को कार्य की गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये-ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्र शर्मा, जलशक्ति जितेंद्र शर्मा व एनएच मंडल मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।