भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय युवती सियुल नदी में बही, रातभर सर्च के बाद मिला शव

चंबा जिले के किहार क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय शबनम का पैर फिसलने से वह सियुल नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना के बाद पुलिस, आईटीबीपी...

भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय युवती सियुल नदी में बही, रातभर सर्च के बाद मिला शव

भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय युवती सियुल नदी में बही, रातभर सर्च के बाद मिला शव

चंबा जिले के किहार क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने गई 19 वर्षीय शबनम का पैर फिसलने से वह सियुल नदी के तेज बहाव में बह गई। सूचना के बाद पुलिस, आईटीबीपी और अग्निशमन विभाग ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार सुबह जलडी के पास नदी से युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के किहार क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवती की सियुल नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शबनम पुत्री गुलाम नबी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शबनम भेड़-बकरियां चराने के लिए नदी किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सियुल नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग, आईटीबीपी के जवान, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी किहार जगवीर सिंह के नेतृत्व में पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह जलडी के पास सियुल नदी से युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।