नाले में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, दो सवार गंभीर रूप घायल

   पांगी घाटी की लुज पंचायत के मंगलवास स्थित हेंठ नाला के पास शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे एक बोलेरो के 300 मीटर गहरे नाले में गिरने से चालक क...

नाले में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, दो सवार गंभीर रूप घायल

नाले में गिरी बोलेरो, चालक की मौत, दो सवार गंभीर रूप घायल

 

 पांगी घाटी की लुज पंचायत के मंगलवास स्थित हेंठ नाला के पास शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे एक बोलेरो के 300 मीटर गहरे नाले में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो सवार गंभीर रूप घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी (जेएंडके-17ए-2830) लुज से जम्मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान मंगलवास के हेंठ नाला के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो गाड़ी करीब 300 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में तीन लोग सवार थे।

इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान चालक विद्या लाल (36 वर्ष) पुत्र हीरा नंद गांव सम्यास लुणी, तहसील अठ्ठोली, जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।
हादसे में घायलों की पहचान अरुण कुमार (15 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार गांव व डाकघर करयास तहसील पांगी, जिला चंबा और प्रदीप कुमार (26 वर्ष) पुत्र हीरा नंद गांव सम्यास लुणी, तहसील अठ्ठोली जिला किश्तवाड़ (जेएंडके) के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को से सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पांगी में वाहन हादसे में जम्मू-कश्मीर के चालक की मौत हुई है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।