चंबा जिला के स्वास्थ्य खंड किहार में आशा कार्यकर्ताओं के 15 पदों पर आवेदन कर नौकरी का सुनेहरा मौका

आवेदनकर्ता की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवी पास होना अनिवार्य स्वास्थ्य खंड किहार के अतर्गत पंद्रह 15 आशा कार्यकर्ताओं के पर्दा को भरा जाएगा, जिसकी...

चंबा जिला के स्वास्थ्य खंड किहार में आशा कार्यकर्ताओं के 15 पदों पर आवेदन कर नौकरी का सुनेहरा मौका

चंबा जिला के स्वास्थ्य खंड किहार में आशा कार्यकर्ताओं के 15 पदों पर आवेदन कर नौकरी का सुनेहरा मौका

आवेदनकर्ता की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवी पास होना अनिवार्य

स्वास्थ्य खंड किहार के अतर्गत पंद्रह 15 आशा कार्यकर्ताओं के पर्दा को भरा जाएगा, जिसकी जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी किहार ने दी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 25 नवम्बर 2025 को सायं 4:00 बजे से पूर्व अपने सभी आवश्यक दस्तावेज खंड चिकित्सा अधिकारी किहार के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। आवेदनकर्ता उसी गांव या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिसके लिए वह आवेदन कर रही हैं। उनकी आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आवेदनकर्ता शादीशुदा होनी चाहिए।, विधवा, तलाकशुदा या पति से अलग रह रही महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। आवेदनकर्ता को स्थायी भाषा बोलने में दक्ष होना चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवी पास होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड. आठवीं व दसवी कक्षा के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से नीचे का प्रमाण पत्र, वैवाहिक स्थिति का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना आवश्यक है।

साक्षात्कार की तिथि, स्थान और समय की जानकारी डाक या मोबाइल नंबर के माध्यम से दी जाएगी

आवेदन सादे कागज पर खंड चिकित्सा अधिकारी किहार को संबोधित किया जा सकता है, जिसमें स्थायी पता और मोबाइल नंबर अवश्य लिखा जाए। साक्षात्कार की तिथि, स्थान और समय की जानकारी डाक या मोबाइल नंबर के माध्यम से दी जाएगी। अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और चयन समिति के अध्यक्ष बिना कारण बताए किसी भी आवेदन को निरस्त कर सकते हैं। विभाग रिक्तियों में बदलाव करने का अधिकार रखता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करें।

पंचायत व वार्ड के आधार पर पदों का विवरण

क्र. स. पंचायत गाव यां वार्ड पद
1 Ayal Ayal 1
2 Diur Khalu 1
3 Kharothi chulera 1
4 Ligga Ligga  1
5 Darekari Darekari 1
6 Seri Chhatrel 1
7 Salwan Bandokhi 1
8 Manghali Kund 1
9 Pukhari Bindokhi 1
10 Dighai Prajena 1
11 Ohra Ohra 1
12 Panjei Swai 1
13 Bhadella Dandiyali 1
14 Kandhwara Maniyoga 1
15 Bhalei   1