उपमंडल चंबा के तहत आते एक नाबालिग के अपहरण का सामने आया है। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही नाबालिग युवती की तलाश शुरू क...
बाजार में खरीदारी करने आई नाबालिग का अपहरण
उपमंडल चंबा के तहत आते एक नाबालिग के अपहरण का सामने आया है। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही नाबालिग युवती की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है। नाबालिग बाजार में सामान की खरीद के लिए गई थी, जहां उसने खरीदारी की। युवती के परिजन घर में इंतजार कर रहे थे। शाम तक युवती के घर न पहुंचने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। यहां तक कि अपने सभी रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने अपने गांवों और उसकी सहेलियों से भी संपर्क साधा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। जहां पुलिस में पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवती की तलाश को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।