ग्राम पंचायत जडेरा के कलियू स्थित जालपा माता मंदिर में शुक्रवार देर शाम समुदाय विशेष के नाबालिग युवक ने आग लगा दी। इस घटना में मंदिर में स्थापित की मा...
नाबालिग ने जालपा माता मंदिर मेें लगाई आग
ग्राम पंचायत जडेरा के कलियू स्थित जालपा माता मंदिर में शुक्रवार देर शाम समुदाय विशेष के नाबालिग युवक ने आग लगा दी। इस घटना में मंदिर में स्थापित की माता की मूर्ति पर अर्पित पवित्र कपड़े बुरी तरह जल गए। इस घटना का बाद क्लीयूं गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में माहौल काफी तनावपूर्ण होकर रह गया। घटना की सूचना पाते ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर पुलिस थाना प्रभारी ने टीम संग देर रात मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपी नाबालिग लडक़े और परिजनों को पुलिस थाना तलब कर पूछताछ भी की। इस बीच शनिवार को बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पुलिस थाना पहुंचकर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाया।
संगठनों ने मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस हरकत के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जाए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को समुदाय विशेष के एक युवक ने मंदिर में आग लगाने की सूचना स्थानीय व्यक्ति नागेंद्र राणा को मिली। इस पर तुरंत वह मंदिर परिसर के पास पहुंच गया। इसी बीच मौके पर आस-पास के क्षेत्रों से लोग भी आ पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर पर जांच के दौरान इस घटना में समुदाय विशेष के युवक की संलिप्तता पाई। इसी बीच नाबालिग आरोपी के पिता ने कहा कि वह बेटे की इस हरकत पर शॢमंदा हैं। उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगते कहा कि बेटे से भूलवश ये पाप हुआ है। ऐसा करने के पीछे उसकी किसी प्रकार की कोई मंशा नहीं थी। बहरहाल, इस घटना के बाद बजरंग दल सहित हिंदूवादी संगठनों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।
एसपी के बोल
उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि जालपा माता मंदिर में आगजनी के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।