मक्कन में आग की भेंट चढ़ा मिट्टी का कोठा

  उपमंडल चुराह के तहत मक्कन में एक मिट्टी के कोठे में आग लग गई। यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे में जान-माल का कोई नुकसा...

मक्कन में आग की भेंट चढ़ा मिट्टी का कोठा

मक्कन में आग की भेंट चढ़ा मिट्टी का कोठा

 

उपमंडल चुराह के तहत मक्कन में एक मिट्टी के कोठे में आग लग गई। यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
दूसरी तरफ, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नुकसान के आधार पर प्रभावित को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह मिट्टी का कोठा भूमा पत्नी नौरंग निवासी गांव और मुहाल मक्कन का था। देर रात को इसमें आग लग गई। इस दौरान कोठे की लकड़ी की छत पूरी तरह से जल गई। हालांकि, ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो पाए। एसडीएम तीसा राजेश कुमार ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। वीरवार को मौके पर टीम भेजी गई। नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।