वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैदी मौके से हुआ फरार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात, चंबा जेल...
चंबा जेल से फरार कैदी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, घर में घुसकर बुजुर्ग पर चलाई गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैदी मौके से हुआ फरार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात, चंबा जेल से फरार एक कैदी ने एक घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैदी मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घायल हुए बुजुर्ग को तुरंत परिजनों द्वारा चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें फरार कैदी की तलाश में जुट गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है ताकि आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सके। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।