चंबा-भरमौर हाइवे पर चूड़ी के पास बीच राह चढ़ाई पर ट्रक खराब, गाडिय़ों की लगी लंबी-लंबी कतारें चंबा-भरमौर NH पर चूड़ी के समीप सटीक चढ़ाई पर ट्रक के ब...
NH पर हांफा ट्रक, दो घंटे थमे वाहनों के पहिए
चंबा-भरमौर हाइवे पर चूड़ी के पास बीच राह चढ़ाई पर ट्रक खराब, गाडिय़ों की लगी लंबी-लंबी कतारें
चंबा-भरमौर NH पर चूड़ी के समीप सटीक चढ़ाई पर ट्रक के बीच राह में हांफ जाने से करीब दो घंटे वाहनों के पहिये थमे रहे। इस दौरान NH के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। NH बंद होने के चलते होली व भरमौर रूट की सरकारी व निजी बसें भी बीच राह में फंस गई। करीब दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद ट्रक को एनएच से हटने के बाद ही NH पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई। इसके बाद ही बीच राह में फंसे वाहनों में सवार लोगों ने राहत की सांस लेते हुए गंतव्य की राह पकड़ी।
NH बंद होने की सूचना पाते ही गैहरा पुलिस चौकी से टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा
जानकारी के अनुसार बुधवार सवेरे चंबा से भरमौर की ओर सामान लेकर जा रहा ट्रक चूड़ी के पास सटीक चढ़ाई पर हांफ गया। इसके चलते NH पर वाहनों की आवाजाही ठप होकर रह गई। देखते ही देखते NH के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। NH बंद होने की सूचना पाते ही गैहरा पुलिस चौकी से टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद NH के बीचोंबीच खराब ट्रक को हटाने हेतु काम आरंभ किया गया। दो घंटे के बाद NH से ट्रक को हटाने में सफलता मिली। इसके बाद ही भरमौर NH पर वाहनों की आवाजाही दोबारा से सामान्य हो पाई।