चंबा-पठानकोट NH पर बनीखेत के पास गाड़ी खराब होने पर लगा जाम, लेट स्कूल पहुंचे बच्चे चंबा-पठानकोट एनएच पर बुधवार सवेरे बनीखेत के समीप एक ट्राला बीच...
NH पर हांफा ट्राला, एक घंटा आवाजाही रही ठप
चंबा-पठानकोट NH पर बनीखेत के पास गाड़ी खराब होने पर लगा जाम, लेट स्कूल पहुंचे बच्चे
चंबा-पठानकोट एनएच पर बुधवार सवेरे बनीखेत के समीप एक ट्राला बीच सडक़ में फंस गया। इसके चलते NH पर करीब एक घंटा ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान NH के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। निजी स्कूल बसों के भी ट्रैफिक जाम में फंसने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार सवेरे अचानक बनीखेत में एक ट्राला बीच सडक में फंस गया। देखते ही देखते NH पर वाहनों पर लंबा जाम लग गया। डलहौजी से घर वापिसी की राह पकडऩे वाले पर्यटकों सहित निजी स्कूलों की बसें भी जाम में फंस गई। इससे पर्यटकों व स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें पेश आई। इसी बीच NH पर ट्रैफिक जाम होने की सूचना पाते ही बनीखेत पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम
पुलिस टीम ने NH पर ट्रैफिक जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही को लेकर काम आरंभ कर दिया। पुलिस टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद NH पर जाम खुलवाने में सफलता हासिल की। इसके बाद ही ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों ने गंतव्य की राह पकडऩे के साथ ही राहत की सांस ली।