जमीनी विवाद के चलते ग्रामीण पर दराट से जानलेवा हमला, घायल की हालत गंभीर

सो रहे करनैल सिंह की गर्दन पर दराट से जानलेवा हमला पुलिस थाना जवाली के अधीन बनोली पंचायत में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर दराट से जानलेवा हमला...

जमीनी विवाद के चलते ग्रामीण पर दराट से जानलेवा हमला, घायल की हालत गंभीर

जमीनी विवाद के चलते ग्रामीण पर दराट से जानलेवा हमला, घायल की हालत गंभीर

सो रहे करनैल सिंह की गर्दन पर दराट से जानलेवा हमला

पुलिस थाना जवाली के अधीन बनोली पंचायत में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर दराट से जानलेवा हमला करने का मामला उजागर हुआ है। दराट के हमले से घायल व्यक्ति की पहचान 57 वर्षीय करनैल सिंह के रूप में हुई है। घायल को काफी गंभीर चोट लगी है, जिसका अमृतसर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार देर रात करनैल सिंह अपने घर में सोया हुआ था कि कुछ लोगों ने उसकी गर्दन पर दराट से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गहरा घाव लगा। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। इसकी सूचना प्रधान शोभा देवी को दी गई तथा प्रधान ने पुलिस थाना में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना जवाली की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

SP नूरपुर अशोक रतन ने कहा जांच के बाद ही हमलावर की होगी पुष्टि

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घायल व्यक्ति की लडक़ी ने बताया कि वह रात को अपने कमरे में बिजली बंद करके सो रही थी कि तभी अचानक बाहर सोए मेरे पिता के चिल्लाने की आवाज आई और जब हम बाहर आए तो गांव के ही चार लडक़े मेरे पिता से लड़ रहे थे, इसी दौरान किसी ने मेरे पिता की गर्दन पर दराट से हमला कर दिया और भाग गए। भागते हुए वे दराट भी छोड़ गए, जिस पर खून लगा हुआ है। पुलिस ने घायल की पत्नी बीना देवी, पुत्री किरण और परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं तथा केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। दराट को भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि हमलावर कौन थे, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें