मंडी में विश्व शांति और आपदाओं को रोकने के लिए यज्ञ, जयराम व कंगना भी रहे मौजूद

यज्ञ का उद्देश्य प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि मंडी में विश्व शांति और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए हवन का आयोजन किया गया। माता सि...

मंडी में विश्व शांति और आपदाओं को रोकने के लिए यज्ञ, जयराम व कंगना भी रहे मौजूद

मंडी में विश्व शांति और आपदाओं को रोकने के लिए यज्ञ, जयराम व कंगना भी रहे मौजूद

यज्ञ का उद्देश्य प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि

मंडी में विश्व शांति और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए हवन का आयोजन किया गया। माता सिद्धकाली मंदिर के पास इंद्रा मार्केट में किए गए इस यज्ञ में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मंडी की सांसद कंगना रणौत विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने यक्ष में आहूतियां डाल कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की। महायज्ञ में जाने से पहले कंगना ने माता सिद्धकाली के दर्शन किए। कंगना का कहना है कि इस यज्ञ का उद्देश्य प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करना है। उन्होंने कहा- जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री हरिओम महाराज ने इस महायज्ञ का आवाहन किया है।कंगना ने कहा आज पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए का बड़ा राहत पैकेज दिया है। इस महायज्ञ का आयोजन करके उनकी दीर्घायु की कामना की। हम सब चाहते हैं कि 17 सितंबर अंतरराष्ट्रीय दिवस के नाम से पूरी दुनिया में मनाया जाए, क्योंकि यज्ञ से सारी सृष्टि का कल्याण संभव है। कंगना का आपदा प्रभावितों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।