युवती की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और व जान से म...
पंजाब के युवक ने शादी का झांसा देकर चम्बा जिले की एक युवती से शारीरिक संबंध बनाए और अब जान से मारने की दे रहा धमकी
युवती की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है, जोकि पंजाब का रहने वाला है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने की है। एसपी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस काे दी शिकायत में आराेप लगाया है कि आराेपी ने पहले उसे शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध किया। यहीं नहीं, आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।