बनीखेत (चंबा)। तुन्नूहट्टी चेक पोस्ट पर नियमित रूप से की जा रही नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चंबा-पठानकोट रूट की बस में सवार युवक हरी सिंह निव...
94 ग्राम चरस संग दबोचा युवक
बनीखेत (चंबा)। तुन्नूहट्टी चेक पोस्ट पर नियमित रूप से की जा रही नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चंबा-पठानकोट रूट की बस में सवार युवक हरी सिंह निवासी गांव टटरोग, डाकघर दियोला, तहसील चुराह को 94 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चेक पोस्ट प्रभारी विवेक की अगुवाई में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की तरह पुलिस तुन्नूहट्टी में नाकाबंदी कर हरेक वाहन की गहनता से छानबीन कर रही थी। इस दौरान चंबा से पठानकोट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को टीम ने निरीक्षण के लिए रोका। बस के भीतर बैठे यात्रियों की जांच के दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी जो पुलिस को देख कर हड़बड़ाया हुआ लग रहा था। युवक ने अपना बैग सीट पर छोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ। उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से कुल 94 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी भटियात योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।