उप डाकघर तेलका से आधार पंजीकरण मशीन को गैहरा के लिए भेजना इसकी मुख्य वजह सालवां, मौड़ा, बाड़का, सेरी, भजोत्रा, करवाल, द्रेकड़ी, ग्वालू और सिउला पंच...
तेलका में आधार अपडेट करवाने की सुविधा ठप, ग्रामीण परेशान
उप डाकघर तेलका से आधार पंजीकरण मशीन को गैहरा के लिए भेजना इसकी मुख्य वजह
सालवां, मौड़ा, बाड़का, सेरी, भजोत्रा, करवाल, द्रेकड़ी, ग्वालू और सिउला पंचायतों के लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने और नया आधार बनवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उप डाकघर तेलका से आधार पंजीकरण मशीन को गैहरा के लिए भेजना इसकी मुख्य वजह है। अब क्षेत्र में आधार से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें आधार अपडेट या पंजीकरण के लिए चंबा और अन्य दूरस्थ केंद्रों का रुख करना पड़ता है। वहां लंबी कतारें और तकनीकी दिक्कतों के चलते कई बार खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।
ग्रामीण अपने और परिवार के आधार कार्ड अपडेट और नए बनवाने के लिए जगह-जगह धक्के खाने को विवश
आधार कार्ड मशीन को यहां से गैहरा भेजना समझ से ही परे हैं। क्षेत्र में विद्यार्थी वर्ग, नौकरीपेशा लोग, ग्रामीण अपने और परिवार के आधार कार्ड अपडेट और नए बनवाने के लिए जगह-जगह के धक्के खाने को विवश हैं। कर्म सिंह, पूर्व उप प्रधान