ककीरा-घटासनी मार्ग पर चरस के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार

26 वर्षीय महिला से  274 ग्राम चरस हुई बरामद  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ककीरा-घटासनी मार्ग पर आर्मी बैरक के समीप पुलिस दल ने बुधवार...

ककीरा-घटासनी मार्ग पर चरस के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार

ककीरा-घटासनी मार्ग पर चरस के साथ आरोपी महिला गिरफ्तार

26 वर्षीय महिला से  274 ग्राम चरस हुई बरामद 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ककीरा-घटासनी मार्ग पर आर्मी बैरक के समीप पुलिस दल ने बुधवार दोपहर बाद 3:30 बजे नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस हर वाहन और राहगीर की गहनता से जांच कर रही थी कि ककीरा की ओर से बैग लेकर महिला वहां पर पहुंची। पुलिस टीम को देख वह घबरा गई। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो बैग से 274 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि चरस के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।