सलूणी तहसील की ग्राम पंचायत करवाल का अड़ाना गांव भारी बारिश की वजह से गंभीर खतरे की चपेट में

स्थानीय लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की मांग की  चम्बा जिला की ग्राम पंचायत करवाल के कलवाह वार्ड स्थित अड...

सलूणी तहसील की ग्राम पंचायत करवाल का अड़ाना गांव भारी बारिश की वजह से गंभीर खतरे की चपेट में

सलूणी तहसील की ग्राम पंचायत करवाल का अड़ाना गांव भारी बारिश की वजह से गंभीर खतरे की चपेट में

स्थानीय लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की मांग की 

चम्बा जिला की ग्राम पंचायत करवाल के कलवाह वार्ड स्थित अड़ाना गांव भारी बारिश की वजह से गंभीर खतरे की चपेट में आ गया है। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और दरारों के बढ़ने से पुरे गावं पर खतरा बना हुआ है, जिस कारण ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर मज़बूरी में खाली करने पड़े हैं। ऐसे हालात में प्रभावित लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित गांव के लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से विनम्र अनुरोध किया है कि राहत एवं बचाव सामग्री शीघ्र भेज कर प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की जाए। इसके अतरिक्त करवाल पंचायत के ही बाली, नगाली, कंडोलु, कहाला गांव भी खतरे की जद में हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित गांव अड़ाना है, जहाँ से प्रभावित परिवार विस्थापित हो चुके हैं।