जनजातीय क्षेत्र पांगी में पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 20 दिन कार्य करने वाले वयस्क सदस्यों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा...
बीपीएल सूची में शामिल होंगे मनरेगा में 20 दिन काम करने वाले वयस्क
जनजातीय क्षेत्र पांगी में पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 20 दिन कार्य करने वाले वयस्क सदस्यों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा।
सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी पांगी योगेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी के ऐसे परिवार जिनके सभी वयस्क सदस्यों ने पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 20 दिन कार्य किया है, उन्हें बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए पात्र माना जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम से पंचम चरण तक सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। नए आवेदन 31 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अधिसूचना के अनुसार 4 अप्रैल तक खंड स्तरीय समिति की ओर से पात्र परिवारों को पंचायतवार अधिसूचित करते हुए बीपीएल सूची के छठे चरण के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित आवेदनों को 2 अप्रैल तक त्रिस्तरीय समिति से सत्यापित करवाकर 3 अप्रैल तक पूर्ण दस्तावेजों सहित विकास खंड कार्यालय पांगी में जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए।