हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्...
चंबा के चुराह में खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत; छिटक कर दूर गिरे शव
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
एचपी44ए-0494 नंबर की यह कार बैरासियूल नदी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों के शव आसपास छिटक गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान हो गई है। प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है।
मृतकों की सूची इस प्रकार है—
प्रशासन और पुलिस ने हादसे के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।